
सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

फतेहपुर चौरासी ,उन्नाव।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज “सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड फतेहपुर चौरासी के विभिन्न विद्यालयों में किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर चौरासी, सराय अख्तयारपुर में शिक्षक धर्मेंद्र के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं और , ईशुरी खेड़ा आदि स्कूलों में
सायं को विद्यालय परिसरों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किए गए ।विद्यालय भवनों एवं परिसरों को दीपों से सजाया गया, जिससे सभी विद्यालय दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।
स्कूलों में हुये इन कार्यक्रमों में उन विद्यालयों के शिक्षको , अभिभावकों वहाँ के लोगों एवं बच्चों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए सेवा,समर्पण एवं समाज के प्रति सकारात्मक योगदान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालय परिसरों में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों से सजे विद्यालय का दृश्य कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ा रहा था।
बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी निर्देशन में विकासखंड के विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा एवं जनसहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षक डा. संजीव कुमार,डा मनोज कुमार,आदित्य कुमार, मसरूर अहमद आदि मौजूद रहें।
वहीं नगर पंचायत में कान्हा गौशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जैसवालकी अगुआई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तरह पूरे क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजन को लेकर कई जगह कार्यक्रम हुए।



















