
“त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप


फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)।
दीपावली के पावन पर्व पर दोस्तपुर शिवली स्थित त्यागी बाबा आश्रम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरपीएस समाचार के प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दीपों की जगमगाहट से पूरा आश्रम परिसर आलोकित हो उठा। चारों ओर रौशनी और भक्तिभाव से सजी वातावरण में उत्सव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
दीप प्रज्वलन के बाद प्रधान संपादक शास्त्री ने कहा कि —

“दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसका उद्देश्य केवल घरों को रोशन करना नहीं, बल्कि मन और समाज में सकारात्मकता का प्रकाश फैलाना भी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि त्यागी बाबा आश्रम सदैव समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों का केंद्र रहा है। यहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में पवन कुमार पाल, पिंकी, नेहा पाल, दीप्ती पाल, रश्मि पाल, मधुलिका शास्त्री, सुनीता, उमा, फूलकुमारी, शिवम, सुमंत्र श्रीराम, स्वेतमा रानी, सौरभ, रजनीश, ऋषभ, दीपक, शिवा, जयप्रकाश, शेरू, सूरज, आकाश, कृष्णा, रामजी, अमन, अभिषेक, लक्ष्मी, गौरी, प्रीती, दुर्गा, नित्या, सुमन, श्यामा, राधा, मिली, मिलन, गिरिजा शंकर, सुजीत, अनुज, पुनीत, रौनक, सुमित, सिमरन, पायल, इसानी, जया आदि श्रद्धालु व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आश्रम परिसर को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया था। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

दीपोत्सव के दौरान शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

रिपोर्ट : RPS समाचार



















