शुक्रवार, 10अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article
ज्यो 0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शुक्रवार, 10अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

, इण्डिया के लिए वैशाख पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: तृतीया – 21:31 तक सूर्योदय: 06:01 सूर्यास्त: 18:44 सूर्य राशि: मीन चन्द्र राशि: तुला – 16:27 तक नक्षत्र: विशाखा – 21:55 तक योग: सिद्धि – 26:23 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 08:36 – 09:26 12:48 – 13:38 वर्ज्य: 25:38 – 27:07 राहुकाल: 10:48 – 12:22 गुलिक काल: 07:39 – 09:14 यमगण्ड: 15:31 – 17:06 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:57 – 12:48 अमृत काल: 13:58 – 15:25 चन्द्रोदय: 21:24 चन्द्रास्त: 07:44
सूर्य नक्षत्र: रेवती द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: चैत्र – अमांत वैशाख – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: वणिज – 11:01 तक द्वितीय करण: विष्टि – 21:31 तक

https://youtu.be/gYky9gQJ40Y

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष– आज परिवार का वातावरण आनंददायी होगा। वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की आवश्कता हैं। परिजनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते है।

वृषभ– आज खर्च अधिक होने के योग दिख रहे है। मित्रों और स्‍वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, दोपहर के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्‍याल रखें।

मिथुन– आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क – आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा भविष्‍य के बारे में योजनाएं बनाने के लिए यह अच्‍छा समय है। एकाग्रता से कार्य करने में सफलता प्राप्‍त होगी।

सिंह – आज कार्य समय से पूरे नहीं हों पाएंगे। आप किसी भी सरकारी काम में पड़ने से बचें। बाहर के खान-पान की आदत से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज लेंने से बचे।

कन्या– आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आ‍कर्षण पैदा होगा। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्‍त होने के योग है।

तुला– आज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सुबह आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आपको मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिजनों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत दिख रहे हैं।

वृश्चिक – आज धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता । आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता। आपकी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखें

धनु-आज परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मकर– आज स्वास्थ्य को संभालने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन माना जायेगा।

कुंभ– आज आय में वृद्धि होने के योग दिख रहे हैं। आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मीन– आज आय में वृद्धि होने की संभावना पूर्ण है।व्यापारीवर्ग के लिए सुबह का समय अनुकूल नहीं है ऊपरी अधिकारी के साथ विवाद में न पड़ें। प्रवास का योग बन रहा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

विज्ञापन बॉक्स