
ईद ए मिलाद उन नबी बारह रबी अउल के मौके पर जगमगा उठी मस्जिदें, निकाला गया झंडा जुलूस

फतेहपुर चौरासी,उन्नाव।
नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में ईद ए मिलाद उन नबी बारह रबी अउल के मौके विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए।एक दिन पूर्व नगर की मस्जिदों में रोशनी की गई जिससे मस्जिदों वाले मोहल्ले रोशनी से जगमगा उठे।आज नगर में झंडा जुलूस निकाला गया। जिसकी शुरुवात फिरोज नगर स्थित नई मस्जिद गढ़ी से की गई।यह जुलूस फिदागंज से होते हुए थाना सैयद बाबा मजार पर गया वहां से निरीक्षण भवन होते हुए परवेज मेडिकल स्टोर के सामने से मसरूर मेडिकल स्टोर के रास्ते से होते हुए किदवई नगर,मोती नगर अब्दुल गनी साह बाबा की मजार पर पहुंचा।
जहां से शीतला देवी चौराहा होते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने से इद्दू के मकान के पास से होते हुए मुख्य बाजार पहुंच।जहां नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जैसवाल के दरवाजे के सामने से नगर पंचायत कार्यालय चौराहा होते हुए जहां से उठा था वही मस्जिद पर पहुंच कर पूर्ण हुआ।नगरवासियों ने कहा कि फतेहपुर चौरासी हमेशा से आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। धार्मिक आयोजनों में विभिन्न समुदायों के लोगों की सहभागिता सामाजिक एकता को मजबूत करती है। जुलूस के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस पूरे कार्यक्रम के संयोजक महमूद अहमद, शकील अहमद, शाहिद अली, फकरुल हसन इरशाद अहमद, शाहिद अली, शमसुद्दीन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष साबिर अली रफीक टेलर, शहीद टेलर आदि लोग रहे।




















