
बांगरमऊ संपूर्ण तहसील समाधान दिवस संपन्न
उन्नाव।
बांगरमऊ संपूर्ण तहसील समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में बल्लापुर निवासी शिव बालक ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव होने के बाद भी दबंग द्वारा उसे पर पिलर खड़े कर दिए गए हैं। इसी क्रम में अधिवक्ता कृष्णकांत तिवारी ने शिकायती पत्र देकर कहा कि उसके दरवाजे पर विद्युत पोल चिटक गया है किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
वहीं कृषि विभाग बांगरमऊ द्वारा लॉटरी से चयनित पांच किसानों को सरसों लाही किट प्रदान की गई।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 56, गृह विभाग 13, विकास 6, चकबंदी10, खाद एवं रसद,10, स्वास्थ्य 1, समाज कल्याण3, शिक्षा 1, तथा अन्य 23 समेत 123 प्रार्थना पत्र पंजीकृत किए गए जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के न आने से फरियादी मायूस लौटे। तहसील परिसर में ही लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़ को सौपा।



















