
प्राचीन जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में छात्रों ने राष्ट्र उत्प्रेरक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
फतेहपुर चौरासी,उन्नाव।
नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के प्राचीन जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में छात्रों ने राष्ट्र उत्प्रेरक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
ध्वजारोहण के बाद आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति कर स्वतंत्रता दिवस की याद ताजा कर दी।

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फतेहपुर चौरासी के सबसे पुराने जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के सदस्य गिरी चंद्र त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। इसके बाद छात्रों द्वारा राष्ट्र गान गाया गया फिर विद्यालय में स्थापित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी नें माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।विद्यालय के प्राचार्य हरी लाल ने भी नेहरू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

प्रिंसिपल नें आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र त्रिपाठी का भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित की गई छात्रों की सभा में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने राष्ट्रीय गीतों की झड़ी लगाकर एवं नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जैसवाल ने विद्यालय के छात्रों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत की ओर से स्थापित किये गए फ्रीजर का उद्घाटन किया।

विद्यालय की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ शास्त्री नगर के सभासद रामानुज पांडे को भी सम्मानित किया गया। दिनेश मिश्रा,कृष्ण मोहन, रजनीश, आनंद कुमार शुक्ला, आनंद मिश्रा, प्रधान लिपिक धनंजय सिंह, विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक रामपाल यादव एवं बालकृष्ण पांडे के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी गण आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरोज शुक्ला द्वारा किया गया।




















