
प्रतापगढ़ इंटरसिटी ट्रेन अब रोज चित्रकूट धाम तक जाएगी ज़िला दैनिक यात्री संघ ने हर्ष व्यक्त किया। 
उन्नाव।
ट्रेन नंबर14123/ 14124 प्रतापगढ़ _कानपुर इंटर सिटी ट्रेन अब दिनांक 8 सितंबर से मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ _कानपुर इंटरसिटी ट्रेन रोज चित्रकूट धाम जायेंगी।अब उक्त ट्रेन मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ _ चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस के नाम से रोज़ चलेगी इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के ज़िला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने बताया कि अब जनपदवासियों को चित्रकूट में धार्मिक स्थलों के दर्शन करने में जाने में आसानी होगी साथ ही मुर्तजा हैदर रिज़वी ने रेल मंत्रालय से कोरोना काल से बंद ,कानपुर __फैजाबाद और कानपुर से बनारस को जाने वाली वरुणा इंटरसिटी ट्रेनों का पुनः संचालन शुरु किए जाने की मांग की है जिससे कि दैनिक यात्रियों को आना जाने की सुबिधा मिल सके।




















