Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बांगरमऊ के चौमुखी विकास के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करता रहूंगा: वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

 

Advertisement Box

 

बांगरमऊ के चौमुखी विकास के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करता रहूंगा: वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद

बांगरमऊ, उन्नाव।
​बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इस्माइलपुर आँबापारा (कुर्मिन खेड़ा) निवासी, उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित “यश भारती” सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट ने आज बांगरमऊ नगर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर अपना संकल्प दोहराया और कहा कि वे बांगरमऊ के चौमुखी विकास के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहेंगे।
नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान के आवास पर ​प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फारूक अहमद एडवोकेट ने कहा, “मेरा उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना है। मैं बिना किसी भेदभाव, जाति या मजहब की दीवार के निरंतर समाज की सेवा कर रहा हूं। वकालत मेरा पेशा जरूर है, लेकिन वहां भी मैंने हमेशा पूरी ईमानदारी और न्यायप्रियता से काम किया है।” ​वरिष्ठ अधिवक्ता ने अतीत में अपने प्रयासों से बांगरमऊ क्षेत्र को मिली बड़ी सौगातों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय में कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाएं (PIL) दायर की थीं। उन्हीं के अथक प्रयासों का परिणाम है कि ​बांगरमऊ को तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ। ​क्षेत्र में सब रजिस्ट्रार ऑफिस (उपनिबंधक कार्यालय) की स्थापना हुई।
​बेहटा मुजावर पुलिस चौकी का सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण कराकर उसे नया थाना बनवाया गया।
​गोशा कुतुब ग्राम के पास शारदा नहर पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए शानदार नए पुल का निर्माण कराया गया। ​क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए रोडवेज बस अड्डा बनवाया गया। ​ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) की स्थापना करवाई गई।
फारूक अहमद एडवोकेट ने बताया कि बांगरमऊ के विकास की यह यात्रा अभी थमी नहीं है। वर्तमान में उनकी दो प्रमुख मांगें शासन-प्रशासन के समक्ष विचाराधीन हैं, जिनके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं, ​बांगरमऊ क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित पोस्टमार्टम हाउस की अत्यंत आवश्यकता है ताकि स्थानीय लोगों को असुविधा न हो। बांगरमऊ क्षेत्र की बड़ी आबादी और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए इसे शीघ्र ही नया जिला बनाया जाए।न​प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने क्षेत्र के मीडिया जगत और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अगर सभी सम्मानित पत्रकार साथियों का सहयोग और जनता का स्नेह इसी तरह मुझे मिलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब हम सब मिलकर बांगरमऊ को जिला बनवाने में सफल होंगे।” इस मौके पर उनके साथ प्रमुख समाजसेवी सैयद सगीरुल हसन उर्फ मुन्ना भाई, मो० अजमल एडवोकेट, समाजसेवी फजलुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें