अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
बांगरमऊ संवाददाता
बांगरमऊ उन्नाव।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बेहटा मुजावर पुलिस एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर उसे अदालत भेज दिया।
थाना बेहटा मुजावर के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह हमराह सिपाहियों के साथ आज बुधवार को गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त बच्चन उर्फ दरोगा पुत्र रज्जू निवासी ग्राम गाजीखेड़ा मजरा शेरपुर कलां थाना बेहटा मुजावर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया।




















