
ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगल को नगर में कई स्थानों पर पर हुआ भंडारे का आयोजन लोगों ने पाया शरबत पूड़ी सब्जी का प्रसाद
बांगरमऊ उन्नाव
ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगल को नगर में दर्जनों स्थलों पर भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के माढ़ापुर मार्ग पर आयोजित भंडारे में राहुल शुक्ला, सुनील गौतम, डॉ वीरपाल सभासद व सुरेश शुक्ला सहित सभी भक्तों द्वारा आम नागरिकों , बच्चों और महिलाओं को पूड़ी-सब्जी के प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं स्टेशन रोड चौराहे पर चौधरी यश मोहन द्वारा राहगीरों को शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा डिग्री कॉलेज के सामने न्यू कटरा मोहल्ले में श्रद्धालु भक्तों राजा पाण्डे आदि ने शरबत का प्रसाद वितरित किया। संडीला रोड पर चावल छोले का प्रसाद और हरदोई उन्नाव रोड पर कई स्थानों पर शरबत का वितरण किया गया।
जबकि बाईपास मार्ग तिराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ रमेश चंद्र, हर्षित श्रीवास्तव व मुकेश सभी सभी विद्युत कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


















