Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

*मैटरनल हेल्थकेयर सर्विस को करना होगा और मजबूतः ब्रजेश पाठक*

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

 

Advertisement Box

*मैटरनल हेल्थकेयर सर्विस को करना होगा और मजबूतः ब्रजेश पाठक*

डिप्टी सीएम ने मातृ मृत्यु को शून्य करने हेतु रोडमैप के प्रस्तुतीकरण संबंधित बैठक को किया संबोधित

कहा- मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का सौ फीसदी रजिस्ट्रेशन करेंगे पक्का

लखनऊ,4 मई।
मातृ मृत्यु को शून्य करने की दिशा में हमें समग्र रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। निजी अस्पतालों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। हमारा मुख्य उद्देश्य सुरक्षित मैटरनल हेल्थकेयर सर्विस को मजबूत करना, हॉस्पिटल की क्वालिटी और मॉनिटरिंग में सुधार करना, ह्यूमन रिसोर्स कैपेसिटी बढ़ाना और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन सॉल्यूशन का फायदा उठाना है।
यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। वे सोमवार को योजना भवन में मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा संकल्प योजनांतर्गत रोकथाम योग्य मातृ मृत्यु को शून्य करने हेतु रोड मैप के प्रस्तुतीकरण संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के हेल्थ सेल ने मैटरनल मॉर्टेलिटी रेशियो को कम करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है।
उन्होंने जानकारी दी कि रोडमैप में 2030 तक मैटरनल मॉर्टेलिटी रेशियो में टारगेटेड कमी लाने के लिए एक फोकस्ड स्ट्रैटेजी बताई गई है, जिसका फोकस रोडमैप की प्रपोज्ड मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसका मकसद प्रेग्नेंट महिलाओं का सौ फीसदी रजिस्ट्रेशन पक्का करना और सर्विस डिलीवरी ट्रैकिंग में सुधार करना है। यह प्रेजेंटेशन एसटीसी के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने सीनियर हेल्थ अधिकारियों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सांचीज हेल्थ और फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट की टीम की मौजूदगी में पेश किया।
डिप्टी सीएम ने जमीनी स्तर पर हेल्थ सिस्टम, खासकर आशा नेटवर्क को बेहतर स्ट्रक्चर, अकाउंटेबिलिटी और इंसेंटिव के जरिए मजबूत करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों की बेहतर मॉनिटरिंग, सरकारी हेल्थकेयर सुविधाओं को मजबूत करने, ग्रामीण हेल्थकेयर डिलीवरी में कमियों को दूर करने और प्राइवेट हेल्थकेयर संस्थानों में अकाउंटेबिलिटी पक्का करने की जरूरत पर जोर दिया। उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेजों के लिए ऐसे टारगेट तय करने का सुझाव दिया, जिन्हें मापा जा सके। साथ ही एनएचएम फंड का अधिक से अधिक उपयोग करने और गायनेकोलॉजी में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने का भी सुझाव दिया।
बैठक में सहालकार, मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, महानिदेशक, स्वास्थ्य पवन कुमार अरुण, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पिंकी जोएल, विशेष सचिव अर्चना वर्मा, विशेष सचिव कृतिका शर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

भारत में मनु स्मृति से ज्यादा भारत के संविधान का महत्व है

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box