
उन्नाव
डंपर और मिनी ट्रक की में टक्कर, चालक व क्लीनर समेत तीन व्यक्तियों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ क्षेत्र में मिनी ट्रक और डंपर की टक्कर के बाद आग लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दोनों वाहनों के चालक और एक खलासी शामिल हैं। मिनी ट्रक में केमिकल लदा था और डंपर में मौरंग। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों में आग लग गई।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ क्षेत्र में बुधवार तड़के चार से पांच बजे के बीच मिनी ट्रक व डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग में दोनों वाहनों के चालक व एक का खलासी जिंदा जल गये। जबकि, एक के खलासी ने कूद कर जान बचाई।
दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझा शवों को बाहर निकाला। मिनी ट्रक के चालक व खलासी रिश्ते में मामा भांजे हैं। दोनों वाहनों की रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।
मिनी ट्रक चालक 30 वर्षीय महिपाल निवासी गहरे की मडिया थाना असमौली जनपद संभल अपने भांजे खलासी सोनू पुत्र शंकर सिंह निवासी फतेहपुर उत्तमा जनपद संभल के साथ मिनी ट्रक में केमिकल लादकर मुजफ्फर नगर से कानपुर जा रहा था।
रिपोर्ट जमीर खान



















