
उन्नाव: में गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, भाई और दोस्त को बचाया गया

आपको बता दे कि फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुमार जायसवाल के 17 वर्षीय पुत्र हर्षित उर्फ मीत जायसवाल की मंगलवार दोपहर गंगा में डूबने से मौत हो गई। हर्षित अपने भाई मयंक जायसवाल और दोस्त राघव के साथ सरैया घाट नहाने गया था।नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर गोताखोरों ने बीस मिनट की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। राघव की हालत सामान्य थी, जबकि हर्षित और मयंक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे हर्षित को मृत घोषित कर दिया मयंक ठीक है।

हर्षित का शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवेदना व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा RPS समाचार प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री, गिरीश त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हर्षित अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। मयंक और उनके साथी का इलाज जारी है।



















