
उन्नाव
नवोदय विद्यालय में 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
प्राचार्या ने बताया कि कक्षा छह में 80 छात्रों के प्रवेश के लिए होगी परीक्षा
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के राजीवपुरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा सत्र 2026-2027 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है।
विद्यालय की प्राचार्य प्रतिमापुरी ने बताया कि कक्षा छह में 80 छात्रों का प्रवेश होना है। इसके लिए 13 दिसंबर 2025 को परीक्षा की तिथि निर्धारित हुई है। बताया कि परीक्षा में आवेदन करने वाला अभ्यर्थी जिले के किसी भी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल से शैक्षिक सत्र 2024-2025 में कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। उसका जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
सबसे खास बता अभ्यर्थी ने इसके पहले आवेदन न किया हो। आवेदन पूरी तरह से निशुल्क होना चाहिए। वह कहीं भी www.navodaya.gov.in की वेबसाइट पर दिए लिंक से पंजीयन कर सकता है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1-5-2014 से 31-7-2016 के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नवोदय समिति की वेबसाइट से की जा सकती है।
रिपोर्ट RPS समाचार





















