
रुद्राभिषेक कार्यक्रम दोस्तपुर शिवली में RPS SAMACHAR प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री के निवास पर सम्पन्न हुआ

बांगरमऊ, उन्नाव
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम दोस्तपुर शिवली में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर भगवान शंकर के विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया।घर में ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भक्तों ने बड़े विधि विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक पूजन भजन किया।

आपको बता कि फतेहपुर चौरासी के ग्राम दोस्तपुर शिवली निवासी ज्योतिषाचार्य एवं आर पी एस समाचार के प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने अपने घर पर सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर अपने निज निवास पर भगवान शिव के रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा।इस कार्यक्रम में आचार्य अरविंद द्विवेदी के नेतृत्व में स्वतंत्र कुमार व मयंक कुमार आचार्यो की टीम ने मन्त्रोंउच्चर एवं भगवान शंकर के भजनों के साथ भगवान शिव का अभिषेक सम्पन्न कराया। ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री,मधुलिका शास्त्री, गिरीश त्रिपाठी, सुनीता,उमा, कीर्ती , सुमंत्र,शिवम,एवं अनेक शिव भक्तों ने भांग,धतूरा,बेलपत्र, शमी पत्र, अपराजिता पुष्प,अकौड़ा एवं मंदार पुष्प के साथ दूध, दही, पंचामृत एवं गंगा जल, घी,से

भगवान शंकर का बिधि विधान से अभिषेक किया। सोमवार की शाम पहर शुरू किया गया यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और भगवान शंकर की आरती के बाद कार्यक्रम पूर्ण होने पर प्रसाद पंचामृत आदि का वितरण किया गया।
रिपोर्ट गिरीश त्रिपाठी



















