Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कालीमिट्टी शिवराजपुर मुख्य मार्ग पर कटान का खतरा बढ़ रहा 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

फतेहपुर चौरासी उन्नाव

कालीमिट्टी शिवराजपुर मुख्य मार्ग पर कटान का खतरा बढ़ रहा

गंगा कटान की जद से 65 मीटर शेष, लेखपाल ने मौके पर स्थिति देखकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी है

आपको बता दें कि गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण कालीमि‌ट्टी शिवराजपुर मुख्य मार्ग के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। पिछले वर्ष बाढ़ आ जाने के कारण हिंदूपुर पुलिया के समीप कटान हुआ था और पुलिया कट रही थी। जिसके बाद राजस्व टीम और लोक निर्माण विभाग की टीम पुलिया को कटने से बचाया था। इस वर्ष शुरुआत में ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई हैं। मंगलवार को लेखपाल अखिलेश द्विवेदी और ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण काटन वाले जगह पर पहुंचे। जहां उन्होंने कटान की स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मुख्य मार्ग से कटान महज 65 मीटर की दूरी पर ही बचा है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी दी है। वहीं मुख्य मार्ग पर जिस जिस स्थान पर बालू धंस रहीं है वहां लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बोरियों में बालू भरकर लगा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। बांगरमऊ एसडीएम शुभम कुमार ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के लिए राजस्व टीम को भेजा गया है।

Advertisement Box

यदि कट गया मार्ग तो बढ़ेंगी मुसीबतें यदि कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग कट जाएगा तो कानपुर जाने के लिए लोगों का संपर्क टूट जाएगा। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा। वहीं कटरी क्षेत्र के सैकड़ों गांव के किसान सब्जी की बिक्री करने कानपुर जाते है उनको भी नुकसान झेलना पड़ेगा।

इन गांव के ग्रामीणों को होगी दिक्कत

गांव मन्ना नगर, गड़ाई, हिंदूपुर, दबौली, जाजामऊ एहतमाली, अर्जुनपुर, तोरना, सरहा, भदेहरा सहित काफी गांव के ग्रामीणों को सबसे अधिक दिक्कतें होंगी। वहीं शिक्षकों को भी काफी चक्कर तय करना पड़ेगा। साथ ही आसपास क्षेत्र के लोगों को काफी चक्कर लगाकर कानपुर पहुंचना पड़ेगा और समय भी अधिक लगेगा।

करीब सात वर्ष पूर्व कटी थी पुलिया

2018 में उक्त मार्ग पर बाढ़ आ जाने के कारण हिंदूपुर पुलिया बह गई थी। जिसके बाद पांच साल तक आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लकड़ी का पुल भी बनाया गया था। जिसपर से लोग जान हथेली पर रखकर आबागमन कर रहे थे।

रिपोर्ट RPS समाचार 

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

इटावा में कथा वाचक की चोटी काटी गई क्या सही किया गया

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें