Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तत्काल : थानों में जब्त 922 वाहन खड़े-खड़े खा रहे जंग, सीएम के निर्देश के बावजूद गंभीरता नहीं  

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

तत्काल : थानों में जब्त 922 वाहन खड़े-खड़े खा रहे जंग, सीएम के निर्देश के बावजूद गंभीरता नहीं

 

उन्नाव जिले में 21 थानों के बाहर जब्त किए गए 922 वाहन सड़क किनारे खड़े हैं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन वाहनों को हटवाने का निर्देश दिया है, लेकिन पुलिस प्रशासन..

तत्काल- थानों के बाहर खड़े वाहनों की वजह से कई जगह लग रहा जाम – सीएम के निर्देश के बावजूद गंभीरता नहीं दिखा रहे पुलिस अधिकारी उन्नाव,। जिले में फतेहपुर चौरासी और अजगैन समेत 21 थानों में लंबे समय से जब्त 922 वाहन जंग खा रहे हैं। इनमें एमवी एक्ट, दुर्घटना और चोरी जैसी घटनाओं में बरामद वाहन शामिल हैं। कई थानों में इन वाहनों के रखने तक की व्यवस्था नहीं है। इस कारण सालों से सड़क किनारे ही खड़े हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जो राहगीरों को तकलीफ भी देती है। इसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब जिले के सभी थानों के सामने खड़े जब्त वाहनों को हटवाए जाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box

जब कोई वाहन जब्त किया जाता है तो उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होती है। इसके चलते कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक वाहनों को थाने के अंदर खड़ा कराना होता है। मगर, पुलिस वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करवा देती है। इसकी वजह से सड़क पर जाम की नौबत आ जाती है। इससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फतेहपुर चौरासी और अजगैन थाने के बाहर खड़े वाहनों की वजह से जाम की समस्या अधिक रहती है। जनता को जाम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए सीएम ने थानों के बाहर खड़े वाहनों को हटवाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन इस निर्देश को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है। – 21 थाने जिले में संचालित हैं – 922 वाहन थाने के अंदर और बाहर खड़े हैं – 01 से लेकर पांच साल से जब्त वाहन थानों में खड़े हैं – कोर्ट से मामलों का निस्तारण न होने तक थानों पर खड़े रहते हैं वाहन – फतेहपुर चौरासी थाने के बाहर कुछ साल पहले एक ट्रक हटवाया गया था, मगर फिर थाना प्रभारी ने दूसरे ट्रक को खड़ा करवा दिया है इन थानों में इतने वाहन खड़े हैं आसीवन थाना क्षेत्र में छोटे-बड़े 52 वाहन खड़े हैं। असोहा थाना परिसर में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 70 वाहन खड़े हैं। औरास थाने में 62, हसनगंज कोतवाली परिसर के अंदर 100, अजगैन थाना परिसर में करीब 300 वाहन खड़े हैं। बारा सगवर थाना परिसर के अंदर छोटे-बड़े जब्तीकरण वाहन करीब 70 हैं। मार्ग पर कोई भी जब्तीकरण वाहन नहीं खड़ा है। वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। थाना प्रभारी को जब्त वाहनों की संख्या नहीं पता सदर कोतवाली में लगने वाले दही चौकी को थाना बना दिया गया है। काफी समय पहले दही चौकी में सबसे अधिक वाहन खड़े रहते थे। मगर, थाना बनने के बाद जब्त वाहनों की संख्या में कमी आई है। आलम यह है कि दही थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा को यह नहीं मालूम कि थाने में जब्त वाहन कितने हैं। बताया गया कि सदर कोतवाली के जब्त वाहन भी दही थाना परिसर में काफी समय से खड़े हैं।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

भारत में मनु स्मृति से ज्यादा भारत के संविधान का महत्व है

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें