Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिन दहाड़े साधू की चाकू से गोदकर हुई हत्या से नगर में फैली सनसनी गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

दिन दहाड़े साधू की चाकू से गोदकर हुई हत्या से नगर में फैली सनसनी गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

बांगरमऊ उन्नाव ।
नगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए मंगलवार दोपहर एक संत की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संत की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगाकर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर के मोहल्ला घूरे टोला निवासी 46 वर्षीय मिलन अर्कवंशी पुत्र रामबली सन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार को वह अपने मंदिर में बैठे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह बाईपास मार्ग के निकट मोहल्ला पुरबिया टोला पहुंच गए। जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। बताया जाता है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अज्ञात लोगों ने मिलन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल मिलन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सभासद अतीक उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉ. पीयूष मिश्रा ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संत की हत्या की खबर पूरे नगर में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उग्र भीड़ ने अस्पताल के सामने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। अधिकारियों ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें