Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक श्रीकांत कटियार ने संडीला मार्ग से बिहारी खेड़ा संपर्क मार्ग का विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

बांगरमऊ संवाददाता

विधायक श्रीकांत कटियार ने संडीला मार्ग से बिहारी खेड़ा संपर्क मार्ग का विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया

बांगरमऊ, उन्नाव ।
क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधायक श्रीकांत कटियार ने संडीला मार्ग से बिहारी खेड़ा संपर्क मार्ग तक बनने वाले 1.7 किलोमीटर लंबे मार्ग मार्ग का विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। लगभग एक करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से हो सके।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी सड़के खराब हैं उनका निर्माण कराना हमारी प्राथमिकता है। श्री कटियार ने कहा कि विधानसभा को विकास के पथ पर अग्रसर रखना ही मेरा काम है और लगातार इसी कार्य में मैं जुटा हूँ।
संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह,अरुणेंद्र पटेल, मतोले,शुभम कटियार एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
तत्पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम रानीखेड़ा,आशायश उपकेन्द्र में श्रीकान्त कटियार ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।बाद में जमुनिहा बंगर के मजरा नन्हू पुरवा अम्बेडकर पार्क में उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।साथ ही वृक्षारोपण किया ।उन्होंने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया, फल-फूल तथा पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है,हमें केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत दीपकांत चोला,प्रधान कन्हैयालाल कुशवाहा,सचिव रोहित सिंह,आनंद सुमन,आशीष पटेल मौजूद रहे।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

इटावा में कथा वाचक की चोटी काटी गई क्या सही किया गया

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें