
गलत इरादे से युवती को खींचा अभियोग दर्ज।
पुरवा उन्नाव।देर सांय बारात
देख रही मूक बधिर युवती को युवक झाड़ियां में खींच ले गया। युवती चिल्लाई तो वह भाग गया दुष्कर्म का प्रयास सफल नहीं हुआ। शोर गुल सुन चचेरी बहन ने पहुंच कर उसको छुड़ाया पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
कोतवाली के गाँव सरइयां निवासिनी पीड़िता चाचा के मुताबिक उसकी 20 वर्षीया भतीजी सुनने व बोलने में पूर्ण रुप से असमर्थ है। बीते मंगलवार की शाम 5 बजे के आसपास वह घर से कुछ दूरी पर बैठी गांव से जा रही बारात का नाच-गाना देख रही थी।तभी गांव का आरोपी युवक उसको अकेला देख कर बुरी नियत से उसे खंडहर की तरफ खींच ले गया और जबरन गलत काम करने का प्रयास करने लगा।पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े युवक अपने को घिरता देख युवती को धक्का देकर भाग निकला।
घटना के संदर्भ में पीड़िता के चाचा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की इस संबंध में कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















