
*जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 95% अंक हासिल कर स्थान किया पक्का*—
बांगरमऊ, उन्नाव।
ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय माढ़ापुर द्वितीय के कक्षा 5 की मेधावी छात्रा काव्या मिश्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय राजीव पुरम उन्नाव के कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में 95 अंक हासिल कर द्वितीय सूची में स्थान पक्का किया है। काव्या के पिता शिवम मिश्रा निजी विद्यालय के शिक्षक और माता गीता देवी गृहणी है। पिता ने बताया कि काव्या को यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई है। प्रभारी शिक्षिका शिखा गुप्ता ने बताया कि छात्रा काव्या प्रारम्भिक कक्षाओं से ही पढ़ने में मेधावी रही है। गांव के पूर्व प्रधान एवं पत्रकार रामसेवक यादव सहित शिक्षक अनूप कुमार वर्मा, शिखा गुप्ता, जितेन्द्र मिश्र, अनिला वर्मा व ओमजी आदि शिक्षकों ने छात्रा को फूल-मालाओं से सम्मानित किया।



















