
*विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा*—

बांगरमऊ, उन्नाव।
स्मार्ट विद्युत मीटर को लेकर सभी दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर, अप्रत्याशित बढ़ते बिजली बिल, लगातार हो रही बिजली कटौती एवं एलपीजी सिलेंडर की किल्लत जैसे गंभीर जनसमस्याओं को लेकर सपा नेता मो० इमरान सिद्दीकी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को तहसील परिसर मे प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में श्री सिद्दीकी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता की जेब पर खुली डकैती डाली जा रही है। मीटर की तेज रफ्तार और बिजली बिलों में भारी विसंगतियों ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था जनता का शोषण करने का एक नया माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए तथा बिजली कटौती और एलपीजी संकट का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होता, समाजवादी पार्टी का यह जनसंघर्ष लगातार जारी रहेगा और इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान रामपाल कुशवाहा , राधेश्याम यादव, बिपिन यादव उर्फ प्रिंस यादव, ख़लील अहमद , रामऔतर यादव, रामनरेश यादव, रुक्साना शेख , टीपू सुल्तान, मेराज खान, शैलेंद्र पाल, राजू यादव, हाजी कासिम, आशीष शुक्ला, विमल यादव, पवन कुमार गौतम, एडवोकेट मुजम्मिल खान, मोईद अहमद, जगीर सिद्दीकी, अभिसर, सीमा, नगमा, साहिबा, सायरा, समसुन, हुस्नबानो, सैनाज, मुन्नी, जुम्मन, जाहिरा, मेहरून, मोहम्मद रफी, मोहम्मद फिरोज, नफीसा अहमद, राबिया, राजेश्वरी, रुबीना, लईक, शरीफ, लतीफ, मुन्नी देवी, सीतला,पवन कुमार, अफराज नसीर सभासद प्रेम कुमार सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।




















