Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस प्रशासन की लचर कार्यशैली के खिलाफ पत्रकारों का गुस्सा फूटा*

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

*पुलिस प्रशासन की लचर कार्यशैली के खिलाफ पत्रकारों का गुस्सा फूटा*
______________________

*राजधानी में गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुआ पत्रकारों का हुजूम*

Advertisement Box

*लखनऊ*। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकार सुशील अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की रफ्तार अब भी घोंघा एक्सप्रेस से आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही। अपराधी खुले आसमान में टहल रहे हैं और शासन-प्रशासन मानो किसी गहरी तंद्रा में लिपटा बैठा है। पत्रकार पर वार हुआ, पर शर्म अब भी प्रशासन के दरवाजे तक नहीं पहुँची।

न्याय लापता है, पुलिस बहानों की खोज में व्यस्त और अधिकारी चुप्पी की चादर ओढ़े बैठे हैं। सत्ता की सरपरस्ती में सच फिर घायल है, और लखनऊ पूछ रहा है,आखिर कब जागेगा सिस्टम ? अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सिस्टम अपनी पुरानी सुस्त लय में जैसे किसी गहरी नींद से जागने का नाम ही नहीं ले रहा। इसी लापरवाही के खिलाफ आज लखनऊ के सैकड़ों पत्रकार सड़कों पर उतर आए।

हजरतगंज की गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ तो लगा कि शायद वरिष्ठ अधिकारियों को झटका लग जाएगा, लेकिन आश्चर्य की बात यह कि गांधी जी जागे, भीड़ जागी, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ उबल पड़ा,पर अधिकारी नहीं पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अनुपस्थिति ने पत्रकारों के गुस्से में और भी आग भर दी। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों का कारवां मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ चला।

पुलिस ने बीच-बीच में रोकने की कोशिश की, समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्रकारों का सवाल सिर्फ एक हमलावर कहाँ हैं ? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं था, इसलिए जत्था आगे बढ़ता रहा।

आखिरकार पुलिस ने राजभवन कॉलोनी चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन को रोका। यहां भी पत्रकारों का आक्रोश नहीं थमा, सड़क पर नारेबाजी और जमकर विरोध का मंच बन गई। तब प्रशासन की नींद तब टूटी, तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंकज दीक्षित मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया, हमलावर जल्द गिरफ्तार होंगे और गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

इस आश्वासन पर पत्रकारों ने प्रदर्शन समाप्त तो कर दिया, लेकिन चेतावनी भी उतनी ही कड़ी दी। यदि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजे गए, तो इस बार केवल लखनऊ नहीं, पूरा प्रदेश खड़ा होगा।

मुख्यमंत्री आवास का घेराव फिर होगा और इस बार कहीं बैरिकेडिंग भी काम नहीं आएगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला यह जोरदार विरोध प्रदर्शन सिर्फ एक संदेश देकर गया। पत्रकार पर हमला, सिर्फ एक व्यक्ति पर वार नहीं, यह लोकतंत्र की रीढ़ पर चोट है।

अब पत्रकारों की नजरें सिर्फ एक बात पर टिकी हैं,क्या यूपी पुलिस ये चोट समझेगी, या अपराधियों के साथ मिलकर सिस्टम ही गायब हो जाएगा।

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

2 घंटे धरने के बाद जब CM Yogi ने अतुल प्रधान को बैठक में बुलाया, विधायक ने अंदर जाते ही कही ये बात
आज फोकस में

2 घंटे धरने के बाद जब CM Yogi ने अतुल प्रधान को बैठक में बुलाया, विधायक ने अंदर जाते ही कही ये बात

भारत से मुकाबले के लिए खरीदे चीनी Z-9EC हेलीकॉप्टर बने पाकिस्तानी नेवी का सिरदर्द, उड़ान भरने तक में फेल, क्या करेंगे मुनीर?
आज फोकस में

भारत से मुकाबले के लिए खरीदे चीनी Z-9EC हेलीकॉप्टर बने पाकिस्तानी नेवी का सिरदर्द, उड़ान भरने तक में फेल, क्या करेंगे मुनीर?

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box