
Written by
Report प्रधान संपादक
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से इस वक्त की बड़ी खबर…
गांव दारापुर की एक महिला का शव पेड़ से लटकता मिला है… जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय कमला देवी शनिवार को किसी बात से नाराज़ होकर घर से निकल गई थीं। परिजन पूरी रात तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार सुबह, कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बहादुरखेड़ा गांव के पास उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका के पति रामासरे का कहना है कि पत्नी बात-बात पर नाराज़ हो जाती थी… और नाराज़गी के चलते ही उसने आत्महत्या कर ली।
कमला देवी तीन बेटों और एक बेटी की मां थीं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट ललित सिंह





















