
चन्दा ग्रीन्स सोसायटी से अनोखे अंदाज में भगवान गणेश जी को विंटेज कार में विदा
मथुरा
चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसायटी, ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद आज भगवान गणेश जी को विंटेज कार में बैठाकर अनोखे अंदाज में विदा किया गया। सोसायटी के लोगों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के बीच गणेश जी से समाज के सभी लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

नरेंद्र दीक्षित व रिंकी दीक्षित ने गणेश जी की भावपूर्ण विदाई करते हुए अगले वर्ष पुनः स्थापना की मनोकामना व्यक्त की।

इस अवसर पर मुन्नीलाल दीक्षित, विनोद दीक्षित, सलिल सक्सेना, अंकित, रवीन्द्र सिंह, कृष्णवीर चौधरी, पूर्णिमा चौधरी, विजेंद्र सिंह, निमिष्का दीक्षित, शिवम दीक्षित, केशव शर्मा, गौरव सक्सेना, कृष्णा, कुशाग्र दीक्षित, सरिता अग्रवाल, हेमा चौधरी, सीमा रश्मि, हरिओम पंडित, सानिका पाठक, विमलेश वार्ष्णेय, अनिता, अंजली गुप्ता, श्रद्धा पाठक, गीता गोस्वामी, शोभा सिंह, रश्मि अग्रवाल, कविता चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्ट – आर.पी.एस. समाचार





















