Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टेक ऑफ करने के लिए रेडी था प्‍लेन तभी इंजन में फंस गया शख्‍स, रनवे पर उड़े चिथड़े…

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

टेक ऑफ करने के लिए रेडी था प्‍लेन तभी इंजन में फंस गया शख्‍स, रनवे पर उड़े चिथड़े…

इटली में हुआ दिल दहलाने वाला हादसाइटली के मिलान में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां पर बर्गमो एयरपोर्ट पर टैक्सीवे पर एक शख्‍स प्‍लेन के इंजन में फंस गया.

Advertisement Box

इटली के मिलान में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां पर बर्गमो एयरपोर्ट पर टैक्सीवे पर एक शख्‍स प्‍लेन के इंजन में फंस गया. पहले कहा गया था कि वह व्‍यक्ति ग्राउंड स्टाफ था, जो स्पेन के ऑस्टुरियस जाने वाले एयरबस A319 वोलोटिया विमान के रास्ते में आ गया था. लेकिन अब खबरें हैं कि वह शख्‍स न तो ग्राउंड स्‍टाफ था और न ही एयरलाइन का कोई कर्मी था. जिस समय यह हादसा हुआ, प्‍लेन टेक ऑफ करने के लिए तैयार था.वोलोटिया ने पुष्टि की कि विमान में कुल 154 यात्री थे, जिनमें छह कर्मचारी, दो पायलट और चार केबिन क्रू शामिल थे.

क्रू और यात्रियों की हुई काउंसलिंग

एक्स पर एक पोस्ट में वोलोटिया ने यह भी लिखा कि वे प्रभावित यात्रियों और क्रू की मदद करने की सारी कोशिशें जारी हैं और उन्‍हें मनोवैज्ञानिक सहायता मुहैया कराई जा रही है. बर्गमो एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है. इस एयरपोर्ट को ओरियो अल सेरियो एयरपोर्ट के तौर पर भी जाना जाता है. हादसे के बाद स्‍थानीय समयानुसार एयरपोर्ट को सुबह 10:20 बजे बंद कर दिया गया था. साल 2024 में हवाई अड्डे ने 17 मिलियन से ज्‍यादा यात्रियों को हैंडल किया था.

एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली SACBO ने टैक्सीवे पर हुई घटना की पुष्टि की है. हादसे के बाद कुल नौ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया और छह को री-रूट किया गया था. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के कारण देरी के बाद हवाई अड्डे ने स्थानीय समयानुसार दोपहर के बाद उड़ानें फिर से शुरू कीं.

कौन था वह शख्‍स

इटली की न्‍यूज एजेंसी ANSA के अनुसार जो शख्‍स हादसे का शिकार हुआ है उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी और यह इटली का ही नागर‍िक था. द सन की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जाता है कि वह गलत दिशा में गाड़ी चलाकर हवाई अड्डे में घुस गया था. इसके बाद उसने अपनी कार को वहीं छोड़ दिया और फिर टर्मिनल की ओर भाग गया. बताया जा रहा है कि ग्राउंड-फ्लोर पर अराइवल क्षेत्र में दाखिल होने के बाद उसने एक सुरक्षा द्वार खोला जो सीधे विमान पार्किंग क्षेत्र की ओर जाता है.

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

2 घंटे धरने के बाद जब CM Yogi ने अतुल प्रधान को बैठक में बुलाया, विधायक ने अंदर जाते ही कही ये बात
आज फोकस में

2 घंटे धरने के बाद जब CM Yogi ने अतुल प्रधान को बैठक में बुलाया, विधायक ने अंदर जाते ही कही ये बात

भारत से मुकाबले के लिए खरीदे चीनी Z-9EC हेलीकॉप्टर बने पाकिस्तानी नेवी का सिरदर्द, उड़ान भरने तक में फेल, क्या करेंगे मुनीर?
आज फोकस में

भारत से मुकाबले के लिए खरीदे चीनी Z-9EC हेलीकॉप्टर बने पाकिस्तानी नेवी का सिरदर्द, उड़ान भरने तक में फेल, क्या करेंगे मुनीर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box