
Written by
Report प्रधान संपादक
भारत-अमेरिका के बीच मिनी ट्रेड डील हुई फाइनल! जानिए कब होगा ऐलान
भारत-अमेरिका के बीच ‘मिनी ट्रेड डील’ लगभग फाइनल हो चुकी है। इसमें कस्टम टैरिफ पर सहमति बनी है। अमेरिकी कारों पर टैरिफ कटौती और GM फसल जैसे मुद्दों की स्थिति क्या है और डील का ऐलान कब होगा, जानने के लिए
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से लंबित ‘मिनी ट्रेड डील’ की घोषणा आज शाम तक हो सकती है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कस्टम ड्यूटी (Customs Tariff) से जुड़े पहलुओं पर सहमति बन चुकी है। वहीं, कुछ अन्य मुद्दों पर बातचीत आगे जारी रहेगी।
एक सूत्र के मुताबिक, ‘डील पर बातचीत पूरी हो चुकी है। कस्टम ड्यूटी से संबंधित हिस्सा आज घोषित किया जा सकता है, जबकि अन्य बिंदु भविष्य में सामने आएंगे।’





















