
Ashadha Purnima 2025: 10 या 11 जुलाई? कब मनाई जाएगी आषाढ़ पूर्णिमा? एक क्लिक में जानें सही डेट
दिल्ली।

हर महीने की आखिरी तिथि पर पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन श्रीहरि और पवित्र नदी में स्नान करने से साधक के सभी पाप कट जाते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा की शुरुआत 10 जुलाई को देर रात 01 बजकर 36 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि का समापन 11 जुलाई को देर रात 02 बजकर 06 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 दान (Ashadha Purnima 2025 Daan)
पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-अर्चना करें और इसके बाद मंदिर या फिर गरीब लोगों में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं।
सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए पूर्णिमा के दिन दूध का दान करना चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी से सुख-शांति की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन से तिजोरी भरी रहती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।