Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का हो गठन-अनुपम मिश्रा

Author Image
Written by
Girish Tirupathi

 

Advertisement Box

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का हो गठन-अनुपम मिश्रा

*रालोद राष्ट्रीय सचिव ने सीएम योगी को लिखा पत्र*

*लखनऊ*। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की माँग की है उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि,
मैं उत्तर प्रदेश के नागरिक के नाते आपके नेतृत्व में प्रदेश के बहुआयामी विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना करता हूँ। आपकी सरकार द्वारा सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के कल्याण के लिए की जा रही योजनाएँ निश्चित ही उल्लेखनीय हैं किंतु इस पत्र के माध्यम से मैं ब्राह्मण समाज की ओर से एक महत्वपूर्ण और न्यायोचित माँग आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ।जैसा कि सर्वविदित है कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा प्रदेश की सांस्कृतिक, शैक्षिक, धार्मिक और प्रशासनिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है परंतु वर्तमान समय में यह समाज भी अनेक सामाजिक एवं आर्थिक
चुनौतियों से जूझ रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विशेष सहयोग की आवश्यकता है।
अतः मान्यवर, देश के कई राज्यों — जैसे:राजस्थान (ब्राह्मण कल्याण बोर्ड),मध्य प्रदेश (ब्राह्मण आयोग),
उत्तराखंड (ब्राह्मण कल्याण परिषद),गुजरात,तथा हाल ही में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी ब्राह्मणों के कल्याण हेतु समर्पित बोर्ड या आयोग गठित किए गए हैं, जो इस समाज की सामाजिक व आर्थिक बेहतरी के लिए योजनाएँ संचालित कर रहे हैं।

इसलिए हम ऐसा मानते हैं कि उत्तर प्रदेश जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और विशाल राज्य में “ब्राह्मण कल्याण बोर्ड” का गठन एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय होगा, जो सरकार की समावेशी और संतुलित विकास नीति को और अधिक मजबूती देगा।
अपने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दे:
1. ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन एक स्वतंत्र इकाई के रूप में किया जाए।
2. आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों के लिए छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, कोचिंग सहायता, और आवास योजनाएँ प्रारंभ की जाएँ।
3. मंदिरों में कार्यरत पुजारियों एवं वेदपाठी आचार्यों हेतु सुरक्षा और मानदेय योजना चलाई जाए।
4. ब्राह्मण युवाओं को राजनीतिक, प्रशासनिक, और तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर उनके नेतृत्व कौशल को बढ़ावा दिया जाए।
5. ब्राह्मण समाज की स्थिति का सर्वेक्षण कर ठोस नीति बनाई जाए।

अनुपम मिश्रा ने विश्वास जताते हुए लिखा है कि प्रदेश की संवेदनशील और दूरदर्शी सरकार इस दिशा में शीघ्र कोई निर्णय लेगी और समाज के इस गौरवशाली वर्ग के उत्थान हेतु एक नई मिसाल पेश करेगी।

इटावा में कथावाचक से पिटाई के मामले में काशी संत समाज ने दी प्रतिक्रिया कहा- उत्तर प्रदेश को जलाने
आज फोकस में

इटावा में कथावाचक से पिटाई के मामले में काशी संत समाज ने दी प्रतिक्रिया कहा- उत्तर प्रदेश को जलाने

मुझे टच किया तो…सुहागरात पर दुल्हन ने खेला ऐसा `खेल`, धरे रह गए दूल्हे के सारे अरमान
आज फोकस में

मुझे टच किया तो…सुहागरात पर दुल्हन ने खेला ऐसा `खेल`, धरे रह गए दूल्हे के सारे अरमान

विद्यालय विलय सिसकते बच्चे व परिजन और दोहरी मार झेलते शिक्षक
आज फोकस में

विद्यालय विलय सिसकते बच्चे व परिजन और दोहरी मार झेलते शिक्षक

फतेहपुर चौरासी में बिजली व्यवस्था सुधार का काम जारीः पुराने खंभे और तार बदलने से आपूर्ति प्रभावित, 21 की जगह 16 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
आज फोकस में

फतेहपुर चौरासी में बिजली व्यवस्था सुधार का काम जारीः पुराने खंभे और तार बदलने से आपूर्ति प्रभावित, 21 की जगह 16 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

आज 22जून 2025 का सम्पूर्ण राशिफल
आज फोकस में

आज 22जून 2025 का सम्पूर्ण राशिफल

लखनऊ के गंगागंज मिनी स्टेडियम मेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु आयोजित हुआ योग सेमिनार।
आज फोकस में

लखनऊ के गंगागंज मिनी स्टेडियम मेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु आयोजित हुआ योग सेमिनार।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें