
फतेहपुर
एक-दो नहीं महिला ने रचाई 5 शादियां… अब देवर के इश्क में गिरफ्तार! पति को कई बार पिटवाया
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने पांच युवकों से शादी की और अब अपने देवर के साथ प्रेम संबंध में है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि महिला ने कई बार बाहरी लोगों से उसकी पिटाई करवाई है।
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजब-गजब कारनामा सामने आया है। यहां एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि 5 युवकों से शादियां रचाई। इतना ही नहीं अब अपने देवर के इश्क में दीवानी है। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला कई बार बाहरी व्यक्तियों से उसकी पिटाई भी करा चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पति की पिटाई और सास-ससुर को किया बेघर
आरोप कि महिला ने पति पंकज के घर से जेवर और नकदी अपने मायके भेज दी है। साथ ही अत्याचार की हदें पार करते हुए महिला ने सास-ससुर को बेघर करने के साथ महिला ने बाहरी लड़कों को बुलाकर कई बार पति की पिटाई भी करवाई।
पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पत्नी से जान का खतरा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।