
आज का राशिफल व पंचांग

आज मंगलवार 17जून, 2025 है
विक्रम सम्वत सर: 2082
शक सम्वत 1947 पिङ्गल
सूर्योदय प्रातः 5 बजकर 23मिनट पर होगा
सूर्यास्त :शाम 5 बजकर 21 मिनट पर होगा
आषाढ़, कृष्ण पक्ष,षष्ठी- दिन के 2 बजकर 46 मिनट तक
नक्षत्र : शतभिषा – रात के 1 बजकर 1तक
योग : विष्कम्भ दिन के 9 बजकर 34 तक
अभिजित मुहूर्त :प्रातः 11 बजकर 54मिनट से 12बजकर 50 मिनट तक
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विघ्न सम्पन्न होगा
सूर्य वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे
चंद्र कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे
राहुकाल दिन के 3 बजकर 52 मिनट से 5बजकर 36 मिनट तक इस समय को टालें शुभ समय का इंतजार करें
दिशा शूल मंगलवार
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9 4 5 3 5 5 5 1 1 1 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
जानते है आज का सम्पूर्ण राशिफल
सबसे पहले जानते है मेष राशि के जातको का आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आकर्षण पैदा होगा। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होने के योग है।
जानते है वृषभ राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला हैआज खर्च अधिक होने के योग दिख रहे है। मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, दोपहर के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
जानते है मिथुन राशि के जातको का आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है- आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
जानते है कर्क राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला हैआज परिवार का वातावरण आनंददायी होगा। वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की आवश्कता हैं। परिजनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते है।
जानते है सिंह राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है – आज कार्य समय से पूरे नहीं हों पाएंगे। आप किसी भी सरकारी काम में पड़ने से बचें। बाहर के खान-पान की आदत से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज लेंने से बचे।
जानते है कन्या राशि के जातको का – आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा भविष्य के बारे में योजनाएं बनाने के लिए यह अच्छा समय है। एकाग्रता से कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी।
जानते है तुला राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला हैआज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सुबह आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आपको मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत दिख रहे हैं।
जानते है वृश्चिक राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है आज धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता । आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता। आपकी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखें
जानते है धनु राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है-आज परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
जानते है मकर राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है- आज स्वास्थ्य को संभालने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन माना जायेगा।
जानते है कुंभ राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला हैआज आय में वृद्धि होने के योग दिख रहे हैं। आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
जानते है अंतिम राशि मीन राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला हैआज आय में वृद्धि होने की संभावना पूर्ण है।व्यापारीवर्ग के लिए सुबह का समय अनुकूल नहीं है ऊपरी अधिकारी के साथ विवाद में न पड़ें। प्रवासका योग बन रहा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।