
झांसी पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालन पर ज़िला दैनिक यात्री संघ ने खुशी ज़ाहिर की
उन्नाव।
रेल मंत्रालय द्वारा गत महीनों से ट्रेन नंबर 64701 झाँसी _ लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन लखनऊ तक बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से रोज़ दैनिक यात्रियों को उन्नाव से कानपुर __लखनऊ की ओर यात्रा करने में बहुत दिक्कते आ रही थी।ज़िला दैनिक यात्री संघ अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने बताया किइस बात को लेकर दैनिक यात्रियों में बहुत रोष था। उन्होंने बताया कि वही कोरोना काल से अधिकतर मेमो ट्रेनों का संचालन आज भी बंद है वही दूसरी ओर जो झांसी पैसेंजर ट्रेन चल रही थी उक्त ट्रेन का भी संचालन रेल मंत्रालय ने बंद कर दिया है।

मुर्तजा हैदर रिज़वी ज़िला अध्यक्ष ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव ने दैनिक यात्रियों को यात्रा करने में हो रही है समस्याओं को देखते हुए गत दिवस रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन नंबर 64701 झांसी से लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का शीघ्र ही पुनः संचालन करने की मांग की थी। दैनिक यात्रियों की समस्या को देखते हुए आज झांसी पैसेंजर ट्रेन का पुनः संचालन लखनऊ तक शुरू हो गया है उक्त ट्रेन का पुनः संचालन पर मुर्तजा हैदर रिज़वी ज़िला अध्यक्ष ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव ने हर्ष व्यक्त करते हुए रेल मंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया।


















