Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल उद्घाटन को तैयार, सौगात से पहले PM मोदी का ट्वीट; थ्री लेयर सुरक्षा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल उद्घाटन को तैयार, सौगात से पहले PM मोदी का ट्वीट; थ्री लेयर सुरक्षा

लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ आज 25 दिसंबर को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण करेंगे। 65 एकड़ में विकसित और लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भव्य स्थल भारतीय राजनीति और राष्ट्रनिर्माण को दिशा देने वाली महान विभूतियों को समर्पित एक प्रेरणाकेंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लखनऊ हाई अलर्ट पर है। कार्यक्रम स्थल पर थ्री लेयर अभेद सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एसपीजी, खुफिया एजेंसियों और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी बीते तीन दिनों से शहर में डेरा डाले हुए हैं और हर बिंदु पर बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।
पीएम मोदी का ट्वीट
लखनऊ आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—
“देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में आज दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा।”
उन्होंने बताया कि परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां इन दूरदर्शी नेताओं के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को दर्शाया गया है।

हर कोना खंगाला जा रहा
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए प्रेरणा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर रूट में पड़ने वाले 14 अतिरिक्त बिजली के खंभों को संभावित खतरा मानते हुए हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च स्तर से आदेश मिलते ही अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) ने रातों-रात इन्हें हटवाने की कार्रवाई शुरू करा दी।

हेलीपैड तक बाधा-मुक्त रास्ता
प्रेरणा स्थल रोड को पूरी तरह बाधा-मुक्त किया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री के काफिले और हेलीकॉप्टर मूवमेंट में किसी तरह की परेशानी न हो। सड़क की मरम्मत, साफ-सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन हर छोटे-बड़े बिंदु पर पैनी नजर रखे हुए है।
अमौसी से प्रेरणा स्थल तक विशेष इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से विशेष विमान द्वारा अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। औपचारिक स्वागत के बाद वे सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से सीधे प्रेरणा स्थल रवाना होंगे। इस रूट को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार रिहर्सल और निरीक्षण कर रही हैं।
वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास व्यवस्था
प्रधानमंत्री और अन्य अति विशिष्ट अतिथियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।
हेलीपैड के आसपास स्वच्छता टीमों की तैनाती
हेलीकॉप्टर की देखरेख व सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर्मी
पोर्टिको क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, गर्म दूध, जूस और मानकों के अनुरूप खान-पान
हेलीकॉप्टर क्रू के लिए विश्राम कक्ष व भोजन की व्यवस्था
अधिकारियों को सख्त निर्देश
अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य समय से पहले पूरे किए जाएं, ताकि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रिपोर्ट: अनामिका वर्मा

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

इटावा में कथा वाचक की चोटी काटी गई क्या सही किया गया

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें