बुधवार,1 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

 

बुधवार,1 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए चैत्र पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: अष्टमी – 27:40 तक सूर्योदय: 06:11 सूर्यास्त: 18:39 नक्षत्र: आर्द्रा – 19:29 तक योग: शोभन – 16:57 तक सूर्य राशि: मीन चन्द्र राशि: मिथुन अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:00 – 12:50 वर्ज्य: कोई नहीं राहुकाल: 12:25 – 13:58 गुलिक काल: 10:52 – 12:25 यमगण्ड: 07:47 – 09:20 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: 09:11 – 10:50 चन्द्रोदय: 11:28 चन्द्रास्त: 25:51 सूर्य नक्षत्र: रेवती द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायणवैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरीचन्द्रमास: चैत्र – अमांत चैत्र – पूर्णिमां विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: विष्टि – 15:50 तक द्वितीय करण: बव – 27:40 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

https://youtu.be/lgz8NhSbxwc

मेष – आज के दिन को संयम मंत्र बनाने की कार्तिकेय जी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं,। सचेत रहें। आज नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना अच्छा होगा।

वृष – आज  कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है। अपना धन सम्हाल कर रखे।

मिथुन – आज सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत कार्तिकेय जी देते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा।

कर्क – आज  ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

सिंह – आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। पेट संबंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है। नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है।

कन्या – आज नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला – दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप मित्रों संग पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन कर सकते हैं। विपरीत व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है। नए परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी होंगे।

वृश्चिक – आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। सतर्क रहें।

धनु – आज संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंतित रह सकते हैं। पेट संबंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखने की कार्तिकेय जी की सलाह है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे।

मकर – आज  ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। मन चिंतित रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है। समय से भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें। स्त्री वर्ग से सावधान रहें।

कुंभ – कार्तिकेय जी कहते हैं कि आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है।

मीन – आज आर्थिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे।

विज्ञापन बॉक्स