
बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन और सोहरामऊ के ग्राम जैतीपुर में किया गया
उन्नाव।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन व श्रीमती नीतू सिंह वामा सारथी जनपदीय अध्यक्षा वामा सारथी की उपस्थिति में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला थाना उन्नाव द्वारा एक “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन चौपाल के रूप में रिजर्व पुलिस लाइन मे किया गया। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी निरीक्षक श्रीमती संतोष कुमारी, परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ सलाहकार डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री व डा0 मनीष सिंह सेंगर, उप निरीक्षक मिथिलेश कुमारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में सास, बहू, ननद, भाभी, मां, बेटियों एवं छात्राओं सहित ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को पारिवारिक संबंधों में प्रेम, सम्मान एवं आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं द्वारा बताया गया कि परिवार की बहू को सदैव बेटी के समान सम्मान एवं स्नेह दिया जाना चाहिए तथा बहू और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। साथ ही बहुओं को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सास को मां के समान सम्मान देने तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी तरह महिला थाना उन्नाव द्वारा एक “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन चौपाल के रूप में ग्राम जौतीपुर मे किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द पाण्डेय व ग्राम प्रधान जैतीपुर व पुलिस टीम उपस्थित रही। सम्मेलन में सास, बहू, ननद, भाभी, मां, बेटियों एवं छात्राओं सहित ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को पारिवारिक संबंधों में प्रेम, सम्मान एवं आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं द्वारा बताया गया कि परिवार की बहू को सदैव बेटी के समान सम्मान एवं स्नेह दिया जाना चाहिए तथा बहू और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। साथ ही बहुओं को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सास को मां के समान सम्मान देने तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।



















