Written by
Girish Tirupathi

आगरा एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
बांगरमऊ उन्नाव ।
बेहटा मुजावर क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के पास आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को नोएडा से आजमगढ़ जा रही कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़ गई और सेंटर जाली तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई।
हादसे में कार सवार कृष्ण मोहन, प्रिया सिंह, इंदू सिंह समेत दो मासूम बच्चे घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने घायलों का उपचार किया, जिसके बाद सभी लोग आगे के उपचार के लिए लखनऊ रवाना हो गए।



















