Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थाना बांगरमऊ पुलिस के हाथ लगी दूसरी बड़ी सफलता एक गिरफ्तार एक मुठभेड़ में ढेर 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

 

Advertisement Box

 

 

थाना बांगरमऊ पुलिस के हाथ लगी दूसरी बड़ी सफलता एक गिरफ्तार एक मुठभेड़ में ढेर

 

बांगरमऊ, उन्नाव।
थाना बांगरमऊ पुलिस,एसओजी व सर्विलासं की संयुक्त टीम की कार्यवाही में 01 लाख रुपये का दूसरा ईनामी बदमाश गिरफ्तार।इससे पूर्व 01 लाख रुपये का ईनामिया बदमाश हुआ था पुलिस मुठभेड़ मे ढेर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस, व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के आरोपी व एक लाख रूपये का ईनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे घायल हुआ था, जिसे सीएचसी बांगमऊ मे मृत घोषित किया गया एवं हत्यारोपी एक लाख रुपये के दूसरे ईनामिया अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना बांगरमऊ पर श्री वीरेन्द्र सिंह पुत्र रामबली सिंह निवासी मो० घूरे टोला कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि उनके भाई बाबा मिलन सिंह की 1. इजराइल पुत्र शकूर निवासी मो० पुर्विया टोला कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव, 2. अजय गौतम उर्फ लल्ली पुत्र दुर्गादीन निवासी मो० गुलाम मुस्तफा कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव 3. यामीन पुत्र जाबिर अली उर्फ फकीर निवासी मो० पुर्विया टोला कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव, 4. शानू पुत्र मुन्ना कालिया निवासीगण मो० दरगाह शरीफ कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव, 5. मोहम्मद शफी पुत्र जान मोहम्मद निवासी मो० पुर्विया टोला कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव व अन्य 01-02 व्यक्तियों द्वारा चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का नियमानुसार पीएम कराया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांगरमऊ पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 103 (1) BNS पंजीकृत किया गया एवं दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3(5) BNS & 7 CLA ACT की बढ़ोत्तरी की गई तथा दिनांक 10.06.2026 को घटनास्थल जहां पर अवैध रुप से निर्माण हुआ था उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई थी। दिनांक 11.06.2026 को घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तगण 01.अजय गौतम 02.यामीन 03. मोहम्मद शफी तथा दिनांक 12.06.2026 को प्रकाश में आये अभियुक्त 04. अली महोम्मद पुत्र अली बक्श निवासी दरियाई टोला थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा गिरफ्तारी हेतु शेष अभियुक्त शानू व इजराइल उपरोक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे जिनपर 01 लाख का इनाम घोषित किया गया था जिनकी गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आज दिनांक 15.06.2026 को समय करीब 03.33 बजे थाना बांगरमऊ पुलिस व एसओजी टीम उन्नाव द्वारा बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग में मामूर थे तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अपराधी इसराइल उर्फ इजराइल पुत्र शकुर निवासी मो0 पूर्विया टोला कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव वह अपने किसी साथी के इंतजार में ग्राम ताजपुर अंडरपास के पास खड़ा है यदि शीघ्रता की जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है। सूचना पर एसओजी व थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर इसराइल उर्फ इजराइल की घेराबन्दी करते हुये उसे आत्मसमर्पण हेतु कहा गया परन्तु उसके द्वारा आत्मसमर्पण ना करते हुये पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया जिसमें एक गोली उप निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी तथा एक गोली एसओजी के आरक्षी विकास भदोरिया के हाथ में लगी जिससे उसे फायर आर्म इंजरी हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में इसराइल उपरोक्त को गोली लगी है जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा तत्काल सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मौके से पुलिस को एक अदद चाकू आला कत्ल, एक अदद तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। पुलिस द्वारा मृतक बदमाश के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ के संदर्भ मे थाना बांगरमऊ पर मु0अ0सं0 171/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को थाना बांगरमऊ व एसओजी टीम द्वारा बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे के गंजमुरादाबाद रोड ओवर ब्रिज के नीचे से हत्यारोपी एक लाख रुपये के दूसरे ईनामिया अभियुक्त शानू पुत्र मुन्ना कालिया निवासी मो० दरगाह शरीफ कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकार हत्या की घटना मे शामिल पांचों नामित अभियुक्तों व एक प्रकाश मे आये अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें 01-01 लाख रुपये को दो ईनामिया अभियुक्त शामिल हैं।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

आरपीएस समाचार की खबरे आपको पसन्द हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें