
रेल टिकट विंडो से एम एस टी बनाने की सुविधा समाप्त किये जाने से दैनिक यात्रियों में रोष, 
उन्नाव।
गत दिवस उन्नाव रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों को टिकट विंडो से एम एस टी बनाने की सुविधा समाप्त कर दी गई है जिसकी वजह से हजारों दैनिक मजदूर, किसान , गरीब जनता को रोज़ यात्रा करने में रोष है उनको रेल यात्रा करने के लिये रोज़ रेल टिकट लेना पड़ रहा है बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उक्त समस्या को देखते हुए जिला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के ज़िला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ को पत्र लिख कर मांग की है कि जिस तरह आरक्षण टिकट,और सामान्य टिकट बनाने की सुविधा यात्रियों को दी जा रही उसी तरह से दैनिक यात्रियों को भी टिकट विंडो, या ए. टी. बी. एम.मशीन द्वारा एम एस टी बनाए जाने की मांग करते है मुर्तजा ने कहा कि गरीब यात्रियों मजदूर,किसान यात्रियों को एम् एस टी नहीं बन पा रही है।



















