Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

*तीन सदस्यीय समिति द्वारा राजकीय महाविद्यालय का किया गया औचक निरीक्षण*—

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

Advertisement Box

*तीन सदस्यीय समिति द्वारा राजकीय महाविद्यालय का किया गया औचक निरीक्षण*—

बांगरमऊ, उन्नाव।
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार तीन सदस्यीय समिति द्वारा आज रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी स्थित श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में औचक निरीक्षण किया गया।
समिति ने महाविद्यालय प्रशासन से उपलब्ध संसाधनों के आवश्यक सुधार एवं विस्तार के संबंध में विस्तृत चर्चा की। समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक डॉ. आर. के. द्विवेदी एवं समिति के सदस्य संघटक महाविद्यालय मुख्य समन्वयक डॉ. अमित मिश्रा व महाविद्यालय समन्वयक डॉ. डी. के. सिंह ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान समिति ने महाविद्यालय की सभी प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं, सेमिनार हॉल तथा परिसर में स्थापित किए जा रहे 40 किलोवाट सोलर सिस्टम के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसके उपरांत समिति ने प्राचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर महाविद्यालय के उन्नयन एवं विकास हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई। समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय में विभिन्न प्रयोगशालाओं हेतु अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों की व्यवस्था, कम्प्यूटर लैब के लिए आवश्यक कम्प्यूटर तथा स्मार्ट रूम के साथ-साथ डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त दुबे व वरिष्ठ शिक्षक डॉ. एन. के. सिंह सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

इटावा में कथा वाचक की चोटी काटी गई क्या सही किया गया

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box