*ट्रेन की चपेट में आकर पल्लेदार की दर्दनाक मौत*—

बांगरमऊ, उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र में एक पल्लेदार की गत सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहरा मच गया।
गांव भिखारीपुर रुल्ल निवासी राहुल 24 वर्ष पुत्र भजनू हरदोई उन्नाव रोड स्थित एक मिल में पल्लेदारी का काम करता था। गत सोमवार की शाम को वह मजदूरी कर वापस अपने घर लौट रहा था। लौटते समय देर शाम करीब 8 बजे रेलवे अंडर पास में बारिश का पानी जमा होने से वह रेलवे पटरी के ऊपर से निकलने लगा। तभी वह अचानक कानपुर से जम्मू जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और तेज रफ्तार ट्रेन धड़धड़ाते हुए उसके ऊपर से निकलती हुई चली गई।हादसे में घटनास्थल पर ही पल्लेदार की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे और छत-विक्षत शव देखकर सभी परिजन रोते-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम भेज दिया।
मृतक तीन भाइयों में मझला और अविवाहित था। वह मिल में मजदूरी कर परिवार के लिए सहारा बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार बीते 25 अप्रैल को छोटे भाई दिलीप की शादी हुई थी। जबकि बड़ा भाई अवधेश उर्फ बल्ले अभी अविवाहित है। करीब 15 वर्ष पूर्व पिता भजनू की मौत हो चुकी है। पने बेटे का शव देखते ही मां राजरानी दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।




















