Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान दिखा कमियों के अम्बार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi

 

Advertisement Box

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का  औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान दिखा कमियों के अम्बार ।

 

असोहा, उन्नाव, संवाददाता।

अपर निदेशक स्वास्थ्य के निर्देश पर मंडलीय सर्विस अधिकारी डाक्टर उमेश सचान शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे निरीक्षण करने असोहा सीएचसी पहुंचे। उमेश सचान ने सीएचसी का निरीक्षण किया।उन्होंने प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूताओं निर्मला व राजकुमारी से जानकारी ली।प्रसूताओं ने बताया कि वह एक दिन पहले गुरुवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर आई थी।जिसपर मंडलीय सर्विस अधिकारी ने खाना मिलने की बात पूछी।उक्त प्रसूताओं ने खाना न मिलने तथा सुबह नास्ता नही मिलने की जानकारी दी।जिसपर उन्होंने ने भारी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद स्टॉप नर्स ममता से उन्होंने कहा कि आप के कोई अभिलेख सही नही है आप मेरे साथ हो और मरीज को पहले से ही डिस्चार्ज कर दिया ,स्टाफ होने के बाद भी इतनी लापरवाही की अभिलेख तक नही दुरस्त है ।इसके बाद वह उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को देखा।उपस्थिति रजिस्टर में लगभग आधा दर्जन स्टाप के उपस्थित न होने पर अधीक्षक वीपी सिंह से जानकारी की।लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।जिसपर जांच अधिकारी ने अपनी डायरी में नामों को नोट किया है।जांच अधिकारी को जांच के दौरान सीएचसी में बने शौचालय में भारी गंदगी मिली।जबकि दवा कक्ष में फ्रीजर न चलने की जानकारी लेने पर फार्मासिस्ट द्वारा इनवर्टर न होने व लाइट आने पर फ्रीजर चलने की जानकारी दी गई ,इस पर उन्होंने कहा कि इसतरह की व्यवस्था में जरूरी दवाएं खराब हो जाएँगी इसका कौन जिम्मेदार होगा ।इमरजेंसी कक्ष में रखा आक्सीजन सिलेंडर 2025 का मिला।जबकि ऑक्सीजन मशीन भी बंद पड़ी मिली तथा माश्क भी निस्प्रयोज मिला ।पैथॉलाजी कक्ष पहुंचने पर स्वयं की हीमोग्लोबिन व सुगर की जांच कही तो हिमोग्लोबिन जांच के लिए पेपर उपलब्ध न होने व सुगर जांच के लिए स्ट्रिप की कमी होने की बात सामने आई।सीएचसी में भारी अव्यवस्थाओं के मिलने पर जांच अधिकारी ने भारी नाराजगी जताई है।मंडलीय सर्विस अधिकारी डाक्टर उमेश सचान ने बताया कि अपर निदेशक स्वास्थ्य के निर्देश पर जांच की गई है।सीएचसी में भारी अनियमितता पाई गई है , सुबह मैं आठ बजे आ गया था आधे से ज्यादा स्टाफ मेरे सामने आया ,वही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी वी पी सिंह स्वयं सवा नव बजे आये है । उन्होंने कहा रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। आगे की कार्यवाही शासन करेगा । निरीक्षण के दौरान अधिकारी लगभग तीन घण्टे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रहे ।जांच के दौरान बराबर स्वास्थ्य केंद्र पर अफरातफरी मची रही ।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें