
एस डी आर एफ टीम पर भारी पड़े गोताखोर बीस मिनट में खोज निकला शव।
– सोलह घंटे बाद मिला नेवी कर्मी का शव।
– नशेड़ी दोस्तो के साथ पहले शराब पी फिर नहाने को उतरा नहर में।
– कसरौर झील के पास की घटना
– तेज बहाव व गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया मृतक।
पुरवा – उन्नाव।नहर में डूबे मर्चेंट नेवी कर्मी के शव को खोज पाने में असफल एस डी आर एफ टीम पर गोताखोर भारी पड़े।सोलह घंटे से पसीना पसीना हो रही टीम को मात्र बीस मिनट में शव सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने प्रारंभिक कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज है।असमय घटित हृदय विदारक घटना से हर कोई आहत है परिजनों की चीत्कार हर पत्थरदिल को भी पिघला रही है।
कस्बे के मोहल्ला जोतपुर निवासी मुन्ना बाजपेई का 34 वर्षीय पुत्र मोहित नेवी में नाविक के पद पर था छुट्टी लेकर घर आया था बताया गया है कि सोमवार को वह ससुराल से वापस आया तो शाम लगभग सात बजे को उसके मित्र अंकित साहू आदि उसे लिवा ले गए शारदा नहर के पास सभी ने वियर पी नशे में होने के बाद नहर की तरफ चल पड़े चर्चा है कि गर्मी अधिक थी सो नहाने के इरादे से मोहित कसरौर झील के पास नहर में उतर गया उसे गहराई का अंदाजा नहीं था परिणाम वह डूबने लगा तो उसके साथ गए मित्रों ने आवाज लगाई मगर देर हो चुकी थी घटना की खबर नशेड़ी अंकित साहू ने परिजनों को दी बताया गया है कि रात होने के बावजूद आसपास के लोगों व पुलिस ने शव खोजने का प्रयास किया मगर सफलता न मिलने पर एस डी आर एफ टीम को बुलाया गया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा लगभग 12 बजे के आसपास टीम वापस आ गई।
सुबह शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाया गया तब कहीं जाकर शव मिल पाया।शव बरामद कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया दूसरी ओर मृतक के मित्र अंकित साहू सहित साथ गए उसके मित्रों को हिरासत में लेकर पूंछ तांछ की जा रही है।घटना के संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक भुवन सिंह मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे कार्यवाही की जायेगी।
मां बाप के सहारे की लाठी टूटी पत्नी बच्चों का भविष्य राम भरोसे।
पुरवा।नेवी कर्मी मोहित की असमय मौत ने न सिर्फ मां बाप का जीते जी मार दिया बल्कि दो साल की बिटिया रागनी व एक साल के पुत्र शिवांग का भविष्य भी उजाड़ दिया पत्नी ऋचा का जीवन कैसे किसके सहारे कटेगा सोचकर मां सुशीला सहित सभी परिजन दहाड़े मार कर रोते हैं। तास के पत्तों की तरह बिखर गए परिवार को संभालने वाला कोई नहीं रहा।मोहित अपने मां बाप की अकेली औलाद था।
मौत को लेकर सवाल किसी साजिश का शिकार तो नहीं हुआ मोहित।
पुरवा।मोहित बाजपेई की मौत किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं ?सवाल लोगों की जुबान पर है पिता मुन्ना बाजपेई द्वारा दिए गए प्रत्यावेदन में मृतक के मित्रों के नामों में से पुलिस ने अंकित साहू को रात से ही कोतवाली में बैठाए हुए है सूत्रों की मानें तो चार अन्य को भी पकड़ा है पूंछ तांछ जारी है।कोतवाल भुवन सिंह मौर्य का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है पी एम रिपोर्ट आने का प्रतीक्षा है।




















