
असोहा – संवाददाता – सन्दिग्ध अवस्था मे अधेड का मिला शव , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा ।
छेत्र के गोरिन्दा गांव के 48 वर्षीय रोहित कश्यप पुत्र रामकृष्ण कश्यप का शव सोहरामऊ पाठकपुर मार्ग के किनारे भूमि ईंट भट्ठे के पास पड़ा मिला , सुबह जब ग्रामीण शौच क्रिया को गए तो रोहित का शव देख परिजनों को सूचना दी , पुत्र शिवम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । ग्रामीणों की माने तो रोहित शराब का लती था और दिन भर शराब पिये पड़ा रहता था । ग्रामीणों ने बताया कि रोहित लखनऊ के गौरी कस्बे में किराए के मकान में रह कर वही राजगीर (मिस्त्री) का काम करता था , गांव अक्सर आया जाया करता था ।
म्रतक अपने पीछे चार पुत्र शिवम , कुणाल ,शिवा , अमन तथा पत्नी चांदनी को रोता बिलखता छोड़ गया है । म्रतक के परिजनों ने बताया कि रोहित कल शाम को ही लखनऊ से आया था ।

















