
*मॉम्स डे डीलाइट कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, बच्चो के कार्यक्रम से अभिभावक हुए भावविभोर*—
उन्नाव।
मगरवारा स्थित जी डी गोयनका स्कूल में ‘Mom’s Day Delight’ का कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानु मिश्रा रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय द्वारा विभिन्न मनोरंजन एवं आकर्षक का आयोजन किया गया। जिसमे सिंगिंग, डांसिंग,एवं रेम्प वॉक जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सभी बच्चो की माताओं ने कार्यक्रम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिंगिंग में सुरभि पाण्डेय, डांस में प्रिया श्रीवास्तव और रैम्प वॉक में संध्या सिंह विजेता रहीं। निर्णायक रविंदर अरोरा व तेजस्वी मिश्रा ने बच्चो के प्रस्तुतियों की सराहना की। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।
प्रधानाचार्या पुनीता टुटेजा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर साम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मदर्स डे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


















