
*राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ की बैठक*—

बांगरमऊ, उन्नाव।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में गांव को स्वावलंबी बनाने व ग्रामीण समस्याओं को दूर करने पर चर्चा कर समाधान की रूपरेखा तय की गई।
ज्ञात हो सरकार की मंशानुसार गांवों को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे है। जिसे सार्थक रूप देने की कवायद में राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता टीम के सदस्य डाक्टर हिमांशु श्रीवास्तव व दीपेश कुमार राय समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय से चलकर क्षेत्र के गांव कुरसठ ग्रामीण पहुंचे। जहां पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान महिलाओं ने मांग उठाई कि गांव में एक सिलाई सेंटर होना चाहिए। बच्चों ने खेल मैदान की मांग उठाई। कुछ ग्रामीणों ने गांव में शवदाह गृह, पेयजल व्यवस्था व सफाई व्यवस्था आदि सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई। ग्रामीणों की मांग पर टीम द्वारा रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान ग्राम प्रधान संतोषकुमारी, सचिव, पंचमलाल के अलावा तमाम ग्रामीण व ब्लाक के अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।



















