Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पेपर देने जा रहे छात्रों पर हादसों का कहर, छात्रा समेत पांच घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

पेपर देने जा रहे छात्रों पर हादसों का कहर, छात्रा समेत पांच घायल
उन्नाव | बांगरमऊ
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने परीक्षा देने जा रहे छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन हादसों में एक छात्रा सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जिरिकपुर गांव की है। गांव निवासी 18 वर्षीय प्रीति अपने 14 वर्षीय भाई प्रिंस के साथ गौतम बुद्ध महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा देने के लिए बाइक से निकली थी। जैसे ही वे संडीला मार्ग पर सहदानी मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं दूसरी घटना लखनऊ मार्ग पर हुई। मुस्तफाबाद गांव निवासी सचिन पुत्र रमेश अपने दोस्तों रामू पुत्र रामनाथ निवासी रूरी सादिकपुर और राज पुत्र कमलेश के साथ बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया।
सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसों की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खासकर परीक्षा के दिनों में छात्रों का बड़ी संख्या में सड़कों पर आना-जाना रहता है, ऐसे में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परीक्षा अवधि के दौरान प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
रिपोर्ट जमीर खान

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

इटावा में कथा वाचक की चोटी काटी गई क्या सही किया गया

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें