
फतेहपुर चौरासी, उन्नाव

पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को लाठी -डण्डों से पीट पीट कर किया घायल
आपको बता दें कि फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शाहपुर बुजुर्ग निवासी सोहित पुत्र राम दुलारे व इरफान पुत्र स्वर्गीय रफ्फू निवासी उपरोक्त जो गोरीमऊ से वापस अपने घर जा रहे थे l अभी रास्ते में ही भारत खेड़ा गांव के पास पहुँचे ही थे कि वहां पर पुलिया पर पहले से मौजूद करुणा शंकर, शिव सिंह व राजू एक अन्य लड़कों के साथ पीड़ित की मोटर साइकिल के आगे डंण्डा लगाकर रोक दिए और गंदी गंदी गाली देते हुए सोहित व इरफान को रंजिशन लाठी डंण्डो व लात घूंसो से मारने लगे जिससे बचकर वे दोनों किसी तरह घर पहुंचे और आप बीती सुनाई|
उक्त लोग धमकी देते हुए कहने लगे कि आज तो बच गए किसी दिन जान से मार देंगे |
इस मारपीट से दोनों पीड़ितों के शरीर में चोटें आयी हैंl जिससे उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है|
और पीड़ित पक्ष के पिता ने संबंधित थाने में लिखित सूचना दी है जिसपर थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना पर एफ आई आर दर्ज कर ली गयी है l और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रहीं है l
ब्यूरो रिपोर्ट ललित कुमार



















