
Written by
Report प्रधान संपादक
चोरी का वांछित आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
– फतेहपुर चौरासी में पुलिस ने हयासपुर तिराहा के पास चोरी के वांछित आरोपित हरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4750 रुपये बरामद हुए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
फतेहपुर चौरासी। थाना पुलिस ने सोमवार सुबह हयासपुर तिराहा के पास दबिश देकर चोरी के वांछित आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। थाना क्षेत्र के भगवंतखेड़ा मजरा खैरी चंदेला गांव निवासी हरी पुत्र रामनाथ को पकड़ कर उसके पास से 4750 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।



















