
डंपर ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी एक घायल एक मौत मौत
बांगरमऊ
कोतवाली में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल के सामने तेज़ रफ़्तार डंपर ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से एक बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार सड़क पर गिर गया और डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। सूचना पर पहुंचे रिस्तेदार दोनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने दूसरे बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि पहले बाइक सवार की हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगटापुर के मजरा भवानी खेड़ा निवासी सुजीत कुमार उर्फ कल्लू 20 वर्ष पुत्र अमर सिंह अपने मौसा रामपाल के घर ग्राम अहिरन पुरवा गया था। वह आज सोमवार की शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। जबकि कस्बा सफीपुर निवासी राजीव सिंह 31 वर्ष पुत्र हरिराज हरदोई जिले के थाना मल्लावां स्थित बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में शाम करीब 6 बजे उन्नाव हरदोई मार्ग पर स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल के सामने मल्लावां की ओर से आ रहे तेज़ रफ़्तार डंपर ने पहले राजीव सिंह की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दूर सड़क के किनारे जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। इसके बाद डंपर ने सामने से आ रहे सुजीत कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सुजीत कुमार सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर डंपर के पहिया की चपेट में आ गया। हादसे में सुजीत कुमार भी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर नगर के मोहल्ला कटरा निवासी घायल सुजीत कुमार के रिस्तेदार दिलीप कुमार मौके पर जा पहुंचे और आनन-फानन दोनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने सुजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजीव सिंह को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
बांगरमऊ
परिजनों के अनुसार मृतक सुजीत कुमार अभी अविवाहित था और वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह बीते रविवार की शाम दिल्ली से अपने घर वापस आया था और आज सोमवार को वह अपने मौसा रामपाल निवासी ग्राम अहिरन पुरवा के घर चला गया था। शाम को वापस अपने घर आते समय हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मौत की खबर मिलते ही उसके पिता अमर सिंह, मां सुरजा देवी तथा भाई सुनील, सुधीर व अंकुल सहित तमाम परिजन अस्पताल आ पहुंचे और शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे।
रिपोर्ट जमीर खान



















