Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उन्नाव में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की मौतः बस ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय सहायक अध्यापक की मौके पर मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

उन्नाव में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की मौतः बस ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय सहायक अध्यापक की मौके पर मौत

उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रऊ करना के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर चौरासी से ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement Box

घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय विपिन कुमार गौतम पुत्र रामदुलारे निवासी पीतांबर नगर थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। वह प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर चौरासी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।

शुक्रवार की दोपहर वह विद्यालय से अपनी अपाचे बाइक (से घर लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही वह माखी थाना क्षेत्र के ग्राम रऊ करना के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर तत्काल माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में शिक्षक को पुलिस ने डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शिक्षक विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

माखी थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें